Water levels of Godavari and Sabari rivers rise; road connectivity to Konta affected.

सुकमा. लगातार तीन दिन की बारिश के बाद भले मौसम साफ हो गया हो, लेकिन नदियों का खतरा अभी टला नहीं है। गोदावरी नदी के बढ़ते जलस्तर का असर अब शबरी नदी पर भी दिखाई देने लगा है। कोंटा को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-30 जलमग्न हो गया। नेल्लीपाका के पास सड़क पर पानी आने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। शबरी नदी खतरे के निशान के करीब पहुंचने से निचले इलाकों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि गोदावरी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो बैकवाटर का खतरा भी घट सकता है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत और बचाव की तैयारी तेज कर दी है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से नदी-नालों और डूबी हुई सड़कों को पार नहीं करने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा है कि केवल आधिकारिक सलाह का पालन करें और अफवाहों से बचें।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com