बांकीपुर उपचुनाव में कुल 25 कैंडिडेट, 24वें नंबर पर चल रहे हैं ‘लालू प्रसाद यादव’

बांकीपुर उपचुनाव में मतों की गिनती जारी है. जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. 10वें राउंड का आधिकारिक आंकड़ा सामने आ गया है. आधिकारिक आंकड़े में सातवें राउंड के बाद पीके 6011 वोटों से आगे चल रहे हैं. ये रुझान बीजेपी को चिंता में डाल सकते हैं क्योंकि बांकीपुर बीजेपी का गढ़ रहा है. वहीं, इस सीट से लालू प्रसाद यादव भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें अब तक 19 वोट ही मिल सके हैं. हैरान मत होइए, ये लालू प्रसाद आरजेडी सुप्रीमो नहीं हैं. बल्कि एक ही नाम के निर्दलीय प्रत्याशी हैं. बता दें कि बांकीपुर में 30 जुलाई को यहां मतदान हुआ था. यहां महज 34.3 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में वो कर दिखाया जो लालू और तेजस्वी भी नहीं कर सके. दरअसल, बांकीपुर बीजेपी का गढ़ है. बीते 30 साल से ये सीट पार्टी के पास है. यहां से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार विधायक बनते आए थे. अब वहीं से प्रशांत किशोर जनसुराज के चिह्न के साथ बीजेपी को धूल चटाते दिख रहे हैं. 10वें राउंड के बाद पीके ने यहां से 6011 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है.
बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर पर हैं. उन्हें 14048 वोट मिले हैं.वहीं, आरजेडी की रेखा कुमारी को महज 3,983 वोट मिले हैं. वह तीसरे नंबर चल रहीं हैं. प्रशांत किशोर को 10वें राउंड में 20,059 वोट मिले हैं.









