हिमाचल के चंबा में दर्दनाक भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल

चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजरती दूसरी सड़क पर जा गिरी.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रैवलर्स की यह बस शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी. जैसे ही बस देवीकोठी के पास स्थित चालुज मोड़ पर पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस ड्राइवर और कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है.

हादसे की खबर मिलते ही आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचे. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इसी दुर्घटना में घायल हुए 11 लोगों में 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

शुरुआती सफर से तीन किलोमीटर आगे बढ़ने पर चालुज मोड़ के पास ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा. फिर बस नीचे की ओर गिर गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आईं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

मौके पर राहत कार्य जारी है और बस को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि कुछ और यात्री भी बस के मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं. घायलों को तुरंत सिविल हॉस्पिटल तीसा भिजवाया गया. मौके पर राहत कार्य जारी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com