जयपुर में हनीट्रैप में फंसाकर युवती ने मांगे 10 लाख:बोली- रुपए नहीं दिए तो दोनों भाइयों को झूठे रेप केस में फंसा दूंगी

राजधानी के मानसरोवर इलाके में ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने पहले एक युवक को प्यार के जाल में फंसाया और अब उसे व उसके भाई को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की डिमांड कर रही है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मानसरोवर थाना पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हेड कॉन्स्टेबल मदन लाल के अनुसार, मानसरोवर निवासी युवक (26) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके छोटे भाई की मुलाकात आरोपी युवती से हुई थी। धीरे-धीरे युवती ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ समय बाद वह शादी करने का दबाव बनाने लगी और मना करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी।

दूरी बनाई तो दी जेल भेजने की धमकी हेड कॉन्स्टेबल मदन लाल के अनुसार, जब पीड़ित के भाई ने युवती की हरकतों से परेशान होकर उससे दूरी बनानी शुरू की, तो आरोपी युवती अपने असली रूप में आ गई। उसने दोनों भाइयों को झूठे रेप केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। युवती ने वॉट्सऐप कॉल के जरिए पीड़ित परिवार से 10 लाख रुपए की मांग की। लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

जयपुर में ब्लैकमेल कर एक युवती के 10 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग के लिए युवती ने दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसाया। झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपए मांगे। मानसरोवर थाने में आरोपी ब्लैकमेलर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

हेड कॉन्स्टेबल मदन लाल ने बताया- मानसरोवर के रहने वाले 26 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब एक साल पहले उसके छोटे भाई से आरोपी युवती की मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी युवती ने दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसा लिया। शादी करने का दबाव बनाकर टॉर्चर करने लगी।

दूरी बनाने पर आरोपी युवती ने दोनों भाइयों को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। जेल भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। वॉट्सऐप कॉल कर 10 लाख रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की लगातार धमकियां देने लगी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com