गृह मंत्री अमित शाह जवाब देने को तैयार थे… कांग्रेस ने चर्चा नहीं होने दी, किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा को तैयार है लेकिन विपक्ष भाग रहा है. यहां तक गृहमंत्री अमित शाह भी जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष फिर भी संसद को चलने नहीं दे रहा है. आज देश के लोगों के सामने ये भी साफ हो गया कि चर्चा से कौन भाग रहा है.

किरेन रिजिजू ने कहा, “कल हमने पेशकश की थी कि छात्र आंदोलन को लेकर जो भी घटना घटी है, उसको लेकर पूरी तरह से चर्चा करने के लिए सरकार तैयार है. हमने जवाब भी तैयार रखा और गृहमंत्री अमित शाह भी पूरी तरह से तैयार थे मगर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं. आज भी हम लोग सुबह से तैयार थे. NDA के सभी साथी भी इस उम्मीद के साथ बैठे थे कि चर्चा होगी और गृहमंत्री अमित शाह भी पूरी तैयारी के साथ बैठे थे. मगर कांग्रेस ने चर्चा नहीं होने दी.

देश ने देख लिया, चर्चा से कौन भाग रहा?

रिजिजू का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी चर्चा से भाग गई और बाहर जाकर नारेबाजी की. साथ ही चर्चा को नहीं होने दिया. देश के लोगों के सामने साफ हो गया है कि हम लोग चर्चा के लिए तैयार हैं और कांग्रेस इससे भाग रही है.” रिजिजू का कहना है कि राहुल चर्चा चाहते ही नहीं है. बस झूठ बोलकर बवाल कराना चाहते हैं.

राहुल गांधी चर्चा से भाग नहीं सकते

रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी चर्चा से भाग नहीं सकते, उन्हें गृह मंत्री का सामना करना होगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कई दिनों से गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे थे. अब जब गृह मंत्री हर बात का विस्तार से जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो उन्हें भागना नहीं चाहिए.

झारखंड में आंदोलन पर राहुल गांधी जवाब दें

उन्होंने झारखंड में जारी प्रदर्शन पर कहा, “झारखंड में तो कांग्रेस और JMM साथी हैं तो उसका जवाब तो राहुल गांधी दे सकते हैं, मैं नहीं क्योंकि झारखंड में JMM और कांग्रेस की सरकार है.” उन्होंने कहा कि झारखंड में आंदोलन पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com