सरकार-छात्रों की वार्ता से पहले राहुल की चिट्ठी, CM हेमंत सोरेन से कहा- आप छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलें

झारखंड में पिछले 24 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी है. आज दोपहर दो बजे सरकार और छात्रों में बातचीत होनी है. इससे पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में 14 अगस्त की तारीख है लेकिन इसे आज जारी की गई है. इस पत्र में राहुल ने सीएम सोरेन से कहा है कि वो व्यक्तिगत रूप से विरोध कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलें.
राहुल ने कहा कि इससे उनकी बाकी चिंताओं को दूर करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मज़बूत करने में मदद मिलेगी. संकट की इस घड़ी में हमें उनके साथ एकजुटता दिखानी चाहिए और उनका समर्थन करना चाहिए. राहुल ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर RSS और BJP का कब्जा हो गया है. उनका विरोध शांतिपूर्ण रहा है और उनकी मांगें जायज हैं.











