पौने दो लाख शिक्षकों के एक साथ लॉगआउट से हड़कंप! अब ई-अटेंडेंस ऐप पर मिलेगी ग्रेस टाइमिंग, जानिए नया नियम

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस ऐप से जुड़ी बेहद जरूरी खबर सामने आई है। रोजाना ऐप पर एक साथ लाखों शिक्षकों के लॉगिन-लॉगआउट करने से आने वाली तकनीकी दिक्कतों और सर्वर लोड को खत्म करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नया तरीका निकाला है।

जोड़-घटाव वाला कैप्चा दर्ज करने पर लगेगी हाजिरी

शिक्षा विभाग ने सर्वर क्रैश होने की समस्या से निपटने के लिए ऐप में सुरक्षा चक्र यानि कैप्चा को जोड़ दिया है। ऐप पर अब अटेंडेंस मार्क करते समय साधारण जोड़-घटाव का सवाल पूछा जाएगा। जिसका सही जवाब दर्ज करने के बाद ही उपस्थिति मान्य होगी। शिक्षकों की सुविधा के लिए हाजिरी दर्ज करने में 15 मिनट का अतिरिक्त ग्रेस पीरियड दिया जाएगा।

लॉगआउट से बिगड़ी थी व्यवस्था

गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 3 लाख से अधिक शिक्षक व अतिथि शिक्षक ई-अटेंडेंस लगाते हैं। बीते दिनों पौने दो लाख शिक्षकों के एक साथ ऐप से लॉगआउट होने के कारण सर्वर ठप हो गया था। आपको बता दें कि शिक्षकों को सुबह 10:30 बजे (In) और शाम 4:30 बजे (Out) अपनी अटेंडेंस ऐप पर दर्ज करनी होती है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com