No Ball के चलते टेस्ट में रवींद्र जडेजा को अब तक कितनी बार नहीं मिला विकेट? ये आंकड़ा कर देगा हैरान

गॉल टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर नो बॉल के चलते विकेट नहीं ले पाए. इस बार उन्होंने श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डि सिल्वा का विकेट लेने का मौका गंवा दिया. लेकिन, ये कोई पहली बार नहीं जब जडेजा अपने टेस्ट करियर में ओवरस्टेपिंग के चलते दिए गए नो बॉल से विकेट नहीं ले सके हैं.

रवींद्र जडेजा 2015 में खेले मोहाली टेस्ट में एबी डिवीलियर्स का विकेट नहीं ले पाए थे, क्योंकि जिस गेंद पर उन्होंने उन्हें आउट किया था, वो नो बॉल थी. 2017 के नागपुर टेस्ट में श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने का विकेट लेने का मौका भी वो अपने ओवरस्टेपिंग के चलते चूके थे. उसी साल दिल्ली टेस्ट में श्रीलंका के एंजलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल का विकेट भी उन्हें नहीं मिला था, क्योंकि जिस गेंद पर उन्होंने उन्हें आउट किया, वो नो बॉल निकली.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 के किग्स्टन टेस्ट में जडेजा का पैर एक बार फिर लाइन से आगे था, जब उन्होंने शमारा ब्रूक्स को आउट किया था. उसके अगले साल यानी 2020 में खेले क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकल्स के साथ भी ऐसा ही हुआ. जडेजा ने उन्हें आउट तो किया मगर ओवरस्टेपिंग की वजह से गेंद नो बॉल करार दी गई.

2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली घरेलू टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा अपनी ओवरस्टेपिंग की आदत के चलते 3 बार विकेट लेने से महरूम रह गए. ऐसा उनके साथ नागपुर टेस्ट में स्टीव स्मिथ को हुआ, जो उनका 250वां शिकार बन सकते थे. इंदौर टेस्ट में मार्नस लाबुशेन और दिल्ली टेस्ट में पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ हुआ. पिछले 5 साल के आंकड़े उठाकर अगर देखेंगे तो जडेजा टेस्ट में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले स्पिनर हैं. साल 2021 से अब तक रवींद्र जडेजा ने अकेले 84 नो बॉल फेंकी हैं. जबकि इस दौरान उनसे आधी से भी कम नो बॉल फेंककर पाकिस्तान के नोमान अली दूसरे नंबर पर हैं. पाक स्पिनर ने 40 नो बॉल डाली हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com