WTC 2025-27 में जोश टंग का दबदबा, 50 विकेट लेकर रचा इतिहास; सिराज से आगे स्टार्क, जानें टॉप 5

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने लीड्स के हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की, जहां उन्होंने जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम के लिए एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया. टंग ने सिर्फ 10 मैचों में यह मुकाम हासिल किया और वह मौजूदा WTC सीजन में 50 विकेट लेने वाले अकेले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस साइकल में अब तक तीन बार एक पारी में पांच विकेट लिए हैं और 2025 की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड के सबसे असरदार गेंदबाज भी बने थे. टंग 2025-27 WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में सबसे आगे हैं. ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क 9 मैचों में 48 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं, जबकि भारत के मोहम्मद सिराज 10 मैचों में 41 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com