6 दिनों में ही रवीना टंडन की साउथ फिल्म का कमाल, सनी देओल की बंटवारा 1947 को दी मात, कितने कमाए?

सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म विश्वनाथ एंड संस का दबदबा देखने को मिल रहा है. रिलीज से पहले इस फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया था. लेकिन रिलीज के बाद तो फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं जोरदार प्रमोशन और प्रशंसा के बाद भी सनी देओल की बंटवारा 1947 की कमाई बड़ी धीमे जा रही है और अभी तक फिल्म अपने बजट का आधा भी रिकवर नहीं कर सकी है. ऐसे में फिल्म कमबैक के बाद सनी देओल का हिट का सिलसिला भी खतरे में आ गया है.

दोनों फिल्मों की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. जहां एक तरफ रवीना टंडन की विश्वनाथ एंड संस बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ मार रही है और वीकडेज में 5 करोड़ से ज्यादा कमा ले जा रही है वहीं दूसरी तरफ सनी देओल की बंटवारा 1947 का हाल अच्छा नहीं है और इसे 2 करोड़ कमाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है.

सनी देओल की बंटवारा 1947 ने कितने कमाए?
बंटवारा 1947 फिल्म की बात करें तो इसने रिलीज के 6वें दिन मात्र 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 32.15 करोड़ का हो चुका है. इसका ग्रॉस कलेक्शन 38.17 करोड़ रुपये का रहा है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म की कमाई भारत में धीमी जा रही है. विदेश से भी इसे कुछ खास फायदा नहीं मिल रहा है. विदेश से बंटवारा 1947 ने 7.25 करोड़ की कमाई की है. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का 6 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 45.42 करोड़ रुपये का रहा है जो बहुत ज्यादा नहीं कहा जाएगा. जबकी फिल्म का बजट 100 करोड़ से ज्यादा का माना जा रहा है.

रवीना-सूर्या की विश्वनाथ एंड संस का हाल कैसा?

वहीं रवीना टंडन और सूर्या की फिल्म विश्वनाथ एंड संस की बात करें तो इस फिल्म का अनुमानित बजट 45-50 करोड़ रुपये का माना जा रहा है. इस बजट के मुकाबले फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में 77.40 करोड़ की कमाई की है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 89.49 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 46 करोड़ रुपये का रहा है. ऐसे में इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो फिल्म ने 135.49 करोड़ कमाकर दिखा दिए हैं. अब देखना होगा कि ये फिल्म अपने कलेक्शन को 200 करोड़ रुपये तक कबतक लेकर जाती है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com