रायपुर में बस की टक्कर से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-मासूम घायल, CCTV में कैद हुआ हादसे का खौफनाक मंजर

रायपुर, 20 अगस्त 2026

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक यात्री बस ने स्कूटी सवार युवक और 3 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पचपेड़ी नाका से संतोषी नगर जाने वाली सर्विस रोड की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बस सर्विस रोड से रिंग रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ने स्कूटी सवार गौतम पठानी और बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया।

बस के नीचे फंसी स्कूटी, दूर तक घसीटती गई

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई और काफी दूर तक घसीटती चली गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने घायल गौतम पठानी को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों की हालत और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com