‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का एपिसोड नंबर 316, जिसमें खुला था नट्टू काका का सबसे बड़ा राज

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भारत का सबसे पॉपुलर और लंबा चलने वाला सिटकॉम शो है. गोकुलधाम सोसाइटी के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी के हर किरदार की अपनी अलग पहचान है. आज शो के एक ऐसे किरदार की बात करेंगे, जिनकी शादी का ट्रैक सालों से शो का बड़ा हाइलाइट रहा है. लेकिन अभी तक वो कुंवारे हैं. पत्रकार पोपटलाल की शादी की कोशिश हर बार असफल रही है. वहीं, बाघा की सगाई तो हुई है, पर शादी का कुछ पता नहीं है. उधर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका गोकुलधाम सोसाइटी और गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के सबसे पसंदीदा चेहरों में से एक हैं. लेकिन शो में उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कम जानकारी देखने को मिलती है. पर वो असल में शादीशुदा हैं.

दरअसल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका का रोल पहले घनश्याम नायक करते थे. उनके निधन के बाद, जून 2022 से इस किरदार को किरण भट्ट निभा रहे हैं. शो में नट्टू काका का गांव, उनकी पत्नी और उनका परिवार हमेशा चर्चा का हिस्सा तो रहे, लेकिन मेकर्स ने उनके पर्सनल लाइफ और बैकस्टोरी को कभी स्क्रीन पर गहराई से नहीं दिखाया है. जब भी नट्टू काका को छुट्टी चाहिए होती थी या सैलरी बढ़ाने की मांग होती थी, तब परिवार का जिक्र होता था. हमेशा बड़ा सवाल रहा है कि क्या उनकी शादी हो रखी है. एपिसोड नंबर 316 में इस राज से पर्दा उठ गया था.

नट्टू काका की शादी का राज क्या है?

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका का किरदार शादीशुदा है. वैसे उनकी पत्नी को कभी स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया है, लेकिन एपिसोड्स में उनके गांव, पत्नी और परिवार का जिक्र कई बार आया है. पर इस शादी का खुलासा कब हुआ था. दरअसल यह तब पता लगा जब जेठालाल को शो में नट्टू काका कहते दिखे थे कि अब मैं मंगला गौरी के पास जा रहा हू्ं. अब जेठालाल इस सवाल का जवाब भी पूछते हैं और कहते हैं आखिर वो कौन हैं. तो नट्टू काका जवाब देते हैं कि मैं वेलेंटाइन डे पर गांव जाकर अपनी धर्म पत्नी को सरप्राइज देने वाला हूं, जो कि मंगला गौरी ही हैं. अब बेशक शो में उनकी पत्नी को दिखाया न गया हो, पर यह क्लियर है कि वो शादीशुदा हैं.

नए नट्टू काका की कब हुई थी एंट्री?

दरअसल घनश्याम नायक ने ही नट्टू काका का किरदार निभाया था. असल जिंदगी में घनश्याम नायक शादीशुदा थे. उनकी पत्नी का नाम निर्मला देवी है और उनके तीन बच्चे हैं. वहीं, किरण भट्ट नए नट्टू काका के रोल में आए थे, वो भी शादीशुदा ही हैं. नट्टू काका का आइकॉनिक किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का अक्टूबर 2021 में कैंसर से निधन हो गया था. उनके जाने से दर्शकों के साथ-साथ शो की टीम भी काफी इमोशनल थी. किरण भट्ट और घनश्याम नायक असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे. दोनों ने थिएटर के दिनों में कई सालों तक साथ काम किया था. तो जब किरण भट्ट को यह रोल मिला, तो उन्होंने इसे दोस्त को श्रद्धांजलि मानकर स्वीकार किया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close