प्याज-चीनी और तेल की बढ़ती कीमतों पर खरगे का वार, बोले- जनता महंगाई से परेशान

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 12 साल से भाजपा सरकार है और ‘अच्छे दिनों’ का आलम ये है कि कभी दाल, कभी सब्जी कभी तेल, कभी चीनी आम आदमी का बजट बिगाड़ देती है. खरगे ने कहा कि देश में महंगाई की मार है लेकिन बीजेपी ध्यान भटकाने वाले स्टंट्स और बेतुकी बातों में उलझाकर अपनी करतूतों से पीछा छुड़ाना चाहती है लेकिन कांग्रेस महंगाई पर सवाल पूछती रहेगी. खरगे ने अपने ट्वीट में प्याज, चीनी, तेल समेत कई चीजों के बढ़ते दामों का जिक्र किया है.











