मिर्जापुर द मूवी Vs जीवन या भीमा Con?: ‘मिर्जापुर’ के बाहुबलियों के बीच फंसे ‘जीवन भीमा’, थिएटर में क्या होगा हश्र?

पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से बाहुबली बनकर लौट रहे हैं, लेकिन इस बार ओटीटी पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर. 4 सितंबर को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज होने जा रही है. फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु, अली फजल, रवि किशन समेत और भी कई स्टार्स नजर आने वाले हैं. और इन सभी की नजर मिर्जापुर की गद्दी पर ही होगी. वहीं इन बाहुबलियों के बीच बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी भी फंसते नजर आ रहे हैं.
इसमें तो कोई दो राय नहीं है कि ‘मिर्जापुर’ भारत की पॉपुलर सीरीज में से एक है. अब अगर मेकर्स ने उसी सीरीज को फिल्म का रूप दिया है, तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका होना तो तय है. हालांकि, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से अरशद वारसी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि अरशद भी 4 सितंबर को ही ‘जीवन या भीमा कॉन’ के नाम अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं. ये वही फिल्म है, जिसे पहले ‘जीवन भीमा योजना’ कहा जा रहा था.
डबल रोल में अरशद वारसी
‘जीवन या भीमा कॉन’ एक क्राइम कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसे अभिषेक डोगरा ने डायरेक्ट किया है. अरशद वारसी इसमें डबल रोल में नजर आने वाले हैं. उनके एक कैरेक्टर का नाम जीवन और दूसरे का नाम भीमा होगा. अब ‘मिर्जापुर‘ के बाहुबलियों के बीच जीवन भीमा बॉक्स ऑफिस पर रंग जमाएंगे या ढेर हो जाएंगे, ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल मुकमायशो पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर तगड़ा बज़ देखने को मिल रहा है.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में ऑडियंस की दिलचस्पी
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को बुकमायशो पर 1 लाख 82 हजार इंटरेस्ट मिल चुके हैं. हालांकि, इंटरेस्ट के मामले में ‘जीवन भीमा कॉन’ बहुत पीछे है. अरशद की इस पिक्चर को सिर्फ 1900 इंटरेस्ट मिले हैं. यानी लोग पंकज त्रिपाठी की फिल्म में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 3 सितंबर दोपहर 12 बजे तक इस फिल्म के 1 लाख 41 हजार 509 टिकट बुक हो चुके हैं. इसके जरिए फिल्म ने 4.01 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ब्लॉक सीट के साथ कमाई का ये आंकड़ा 6.29 करोड़ रुपये है. ‘जीवन भीमा कॉन’ के एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिलहाल सामने नहीं आए हैं. पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्रेज दिख रहा है.











