मकान में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 6 जुआरियों को दबोचा

धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 55 हजार 600 रुपए नगद बरामद किए हैं।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जालमपुर वार्ड का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मकान में जुए की महफिल सजी हुई है और रुपए का दांव लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 6 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से नकदी के साथ जुआ खेलने में इस्तेमाल सामग्री भी जब्त की। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी धमतरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।











