जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

बिलासपुर। जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बिलासपुर में हादसा हो गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक में मटकी बांधते समय युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया।

घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जन्माष्टमी के कार्यक्रम के लिए मटकी बांध रहा था, इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close