भोपाल में खेल-खेल में पानी की बाल्टी में गिरी 10 महीने की मासूम, डूबने से मौत

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित ईदगाह हिल्स क्षेत्र में दस महीने की एक बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। मासूम घर के हॉल में पिता की गोद में खेल रही थी। कुछ ही देर बाद वह उठकर बाथरूम चली गई और वहां खेलते-खेलते सिर के बल पानी भरी बाल्टी में गिर गई। करीब दस मिनट तक बाल्टी में डूबी रहने के बाद उसकी बड़ी बहन ने उसे पानी में डूबा देखा और परिवार को सूचना दी। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बच्ची प्रिन्शा अपने पिता की गोद से बाथरूम की ओर चली गई थी। परिवार के सदस्य जब उसे नहीं देख पाए तो भतीजी को भेजा गया, जिसने मासूम को बाल्टी में डूबा देखा। मौके पर पहुंचे माता-पिता ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।











