तेज रफ्तार ट्रक ने 4 गाय-4 बकरी को कुचला:रायगढ़ में चरवाहा मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, सोहनपुर मेन रोड पर हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक तेज रफ्तार हाईवा के ड्राइवर ने 4 गाय और 4 बकरी को कुचल दिया। इस हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सोहनपुर गांव के रहने वाले 60 साल के महेश्वर यादव खेती-किसानी का काम करता है। उन्होंने अपने घर में गाय और बकरियां पाल रखी हैं। रविवार सुबह हर दिन की तरह वह अपने मवेशियों गाय, बैल और बकरियों को चराने के लिए गोड़ा की ओर ले गया था। शाम करीब 5 बजे जब वह उन्हें चराकर वापस घर लौट रहा था।

जब वह सोहनपुर मेन रोड के पास पहुंचा, तभी लैलूंगा से घरघोड़ा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 गाय और 4 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। वहीं, हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ धारा 325-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com