तेज रफ्तार बस का कहर! बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर

उत्तर प्रदेश : बहराइच जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर एक भीषण सड़क हादसे में बस और बाइक के टक्कर हो गई,जिसमें एक युवक के मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज पुलिस के द्वारा अस्पताल में करवाया जा रहा है डॉक्टर ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वहीं हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना बौंडी इलाके के सेमगढ़ा चौराहे पर हुई। टक्कर मारने के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.
मृतक की पहचान नवीन प्रताप सिंह के रूप में हुई है. पुलिस कर रही मामले की जांच हादसे में जय सिंह और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.सूचना मिलने पर बौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.थाना प्रभारी बौंडी टी एन मौर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही हैं.











