सिवनी में हादसा, खेत के नाले में मछली-केकड़ा पकड़ने का प्रयास कर रहे दो बच्‍चे डूबे, मौत

सिवनी। जिले के केवलारी पुलिस थाना मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पाथरफोड़ी गांव में खेत के नाले में 28 जून शनिवार शाम लगभग 4 बजे दो मासूम बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खेत के नाले में मछली-केकड़ा पकड़ने का प्रयास कर रहे दोनों मासूम बच्चों की गहराई में जाने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान यश पुत्र जितेन्द्र मसराम (7) और प्रेम पुत्र रामनाथ बरकड़े (8) दोनों पाथरफोड़ी गांव निवासी के रूप में हुई।

close