Admission News- काॅलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इतने तारीख तक छात्र ले सकेंगे एडमिशन

Admission News/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर यह निर्णय लिया गया हैं।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी गई है।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि पूर्व में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। सीट रिक्त रहने की स्थिति को देखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि छात्रों की सुविधा के लिए अब बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है।

इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समयसीमा तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। अब वे निर्धारित नई तिथि तक महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close