लगातार हार के बाद ममता बनर्जी के हाथ लगी शानदार जीत, कलकत्ता HC बार काउंसिल चुनाव में 23 में 15 सीटें जीतीं

बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट बार काउंसिल का चुनाव राहत लेकर आया है.

बंगाल में ममता बनर्जी के लिए और टीएमसी के लिए खुशखबरी सामने आई है.पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी और TMC को बार काउंसिल चुनाव में बड़ी जीत मिली है. 15 सालों तक सत्ता पर कब्जा जमा कर रखने वाली ममता बनर्जी की पार्टी TMC को 4 मई को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. वहीं, सत्ताधारी BJP को मात्र तीन सीट से ही संतुष्ट करना पड़ा.

TMC के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के सदस्य संजय बर्धन ने बताया कि नए नियम के तहत 23 में से पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इनमें से चार सीटों पर तृणमूल समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. अब चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस(TMC) जल्द ही नया बोर्ड बनाने जा रही है.

TMC की तरफ से 23, BJP की तरफ से 22 और वाम दलों की ओर से 12 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. इनके अलावा 18 निर्दलीय वकीलों ने भी चुनाव लड़ा था. कुल 75 उम्मीदवारों ने हाई कोर्ट बार काउंसिल चुनाव में अपना भाग्य आजमाया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com