अमित बघेल की गिरफ्तारी को लेकर युवक धरने पर बैठा:रायगढ़ में अग्रवाल-समाज ने की थी FIR की मांग,समझाइश पर 6 घंटे में आंदोलन खत्म

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अमित बघेल की गिरफ्तारी को लेकर अग्रवाल समाज का एक युवक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। वह एसपी ऑफिस के पास धरना देकर अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। देर शाम करीब 6 घंटे की समझाइश के बाद उसका धरना समाप्त हुआ

रायपुर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने मीडिया में अग्रसेन महाराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर रायगढ़ में अग्रवाल समाज के लोगों में नाराजगी थी और उन्होंने अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

लेकिन अमित बघेल की गिरफ्तारी को लेकर अग्रवाल समाज के गोपाल बापोडिया एसपी ऑफिस के पास हाथ में तख्ती लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।

उनके समर्थन में समाज के अन्य लोग भी पहुंचे और अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारे लगाए। पुलिस और समाज के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपने धरने पर डटे रहे।

गिरफ्तारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करेंगे

प्रदर्शनकारी गोपाल बापोड़िया ने बताया कि शाम के समय थाना प्रभारी समझाने के लिए आए थे। उनकी बात मानते हुए उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

उन्हें यह भी बता दिया गया कि अगर 2 नवंबर तक अमित बघेल की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वे रविवार से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। फिलहाल उन्होंने धरना खत्म कर दिया है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com