शराबियों ने गर्भवती महिला के पेट में मारी लात, मारपीट से गर्भ में ही शिशु की मृत्यु

भिलाई। राजीव नगर जामुल में शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे लोगों को मना करना एक गर्भवती महिला को भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत लोगों ने प्रार्थिया एवं एक गर्भवती महिला से मारपीट कर चोट पहुंचाई। इस घटना में गर्भवती महिला के गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घटना वर्ष 2024 में हुई थी।