दिल्ली के कारोबारियों की बल्ले-बल्ले… अब बिना कुछ गिरवी रखे मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

दिल्ली में अब बिना गारंटी के लोन मिलेगा. इसके लिए दिल्ली सरकार और सीजीटीएमएसई के बीच एस समझौता हुआ है. इसके तहत अब दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों को 10 करोड़ रुपये तक का लोन बिना कुछ गिरवी रखे मिलेगा. समझौते पर हस्ताक्षर के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस कदम से छोटे व्यापारियों को वित्तीय रूप से मजबूती मिलेगी और ‘विकसित दिल्ली’ का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी. सीएम रेखा ने इस समझौते को वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.
सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक, दिल्ली सरकार और CGTMSE के बीच हुए इस समझौते का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के व्यापारियों के लिए कर्ज लेना आसान बनाना है. वहीं, अगर यदि कोई व्यापारी लोन नहीं चुका पाता, तो उस राशि की 75-90 प्रतिशत की गारंटी केंद्र सरकार उठाएगी और बाकी राशि की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की होगी.











