23 साल पहले ऐश्वर्या राय संग रोमांस, बना अमिताभ बच्चन का ऑनस्क्रीन बेटा, अब किस हाल में Tum Bin फिल्म का एक्टर?

साल 2000 के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव हुए थे. फिल्में बनाने का पैटर्न जरा बदल गया था. जॉन अब्राहम की इंडस्ट्री में एंट्री हो चुकी थी. मॉडल्स को लीड रोल के लिए प्रिफर किया जा रहा था. इस दौरान ही एक फिल्म आई थी जिसका नाम था तुम बिन. फिल्म में प्रियांशु चटर्जी का लीड रोल था. आइए जानते हैं कि वर्षों बाद एक्टर अब किस हाल में हैं.
Tum Bin Actor Priyanshu Chatterjee: रावन जैसी एक्सपेरिमेंटल फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने साल 2001 में रोमांटिक फिल्म तुम बिन बनाकर अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म को जनता आज भी पसंद करती है. फिल्म में प्रियांशु चटर्जी का लीड रोल था.
इस फिल्म की कास्ट रातोंरात पॉपुलर हो गई थी और फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए थे. इसकी कहानी भी ग्रिपिंग थी और लोग इस फिल्म को देखकर काफी इमोशनल हुए थे. आज भी यूट्यूब पर इस फिल्म के 31 मिलियन व्यूज हैं जो अपने आप में इसकी पॉपुलैरिटी बताने के लिए काफी है.
तुम बिन फिल्म से प्रियांशु चटर्जी नेशनल क्रश बन गए थे और काफी पसंद किए गए थे. एक्टर के साथ इस फिल्म में संदली सिन्हा नजर आई थीं. इसके अलावा फिल्म में हिमांशु मलिक और राकेश बापत भी थे. वे भी इस फिल्म से काफी पॉपुलर हो गए थे.
थप्पड़ जैसी सीरियस फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ये हल्की-फुल्की स्टोरी के साथ रोमांटिक फिल्म बनाई थी और इत्तेफाक से ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 2 करोड़ रुपये का था जिसके मुकाबले फिल्म ने 8.50 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया था.
अनुभव सिन्हा की ये फिल्म तो सक्सेसफुल रही ही थी साथ ही इस फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए थे और चार्टबस्टर रहे थे. फिल्म में कोई फरियाद, छोटी छोटी रातें, देखते ही देखते, तुम्हारे सिवा और तुम बिन जैसे गाने सुपरहिट रहे थे और आज भी खूब सुने जाते हैं.
प्रियांशु चटर्जी की बात करें तो वे आज भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. तमाम फिल्में और वेब सीरीज में काम कर लेने के बाद भी एक्टर को आज भी तुम बिन फिल्म के लिए ही जाना जाता है. उनका पिछला प्रोजेक्ट मिसेज देशपांडे था जिसमें वे माधुरी दीक्षित के अपोजिट नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने पुलिस अफसर का रोल किया था.











