भिलाई के सिसकोल प्लांट में हुआ हादसा, क्रेन ऑपरेट कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत

दुर्ग। जिले के भिलाई में सिसकोल कंपनी के प्लांट में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस हादसे में क्रेन ऑपरेट कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान लेखूराम कौशल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार लेखूराम कौशल सुबह अपनी नियमित ड्यूटी पर कार्यरत था। वह ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे के प्लेट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर रहा था। बताया जा रहा है कि क्रेन को वह खुद ही ऑपरेट कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से लोहे के प्लेट स्लिप हो गए और सीधे लेखूराम के ऊपर गिर पड़े। प्लेट के भारी वजन के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com