अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी की पहली तस्वीर सामने आई:महाकाल मंदिर में अन्नप्राशन हुआ; यूजर्स बोले- बिल्कुल पापा तेजू भइया पर गई है

अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। उज्जैनी अब छह महीने की हो गई हैं। इस मौके पर उनके मामा आकाश यादव ने परिवार के साथ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में आकाश यादव के साथ उनकी बहन अनुष्का यादव भी नजर आ रही हैं।
इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से बधाइयों के साथ-साथ कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।
महाकाल मंदिर में कराया गया अन्नप्राशन
आकाश यादव ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारी उज्जैनी ने अपने छह महीने पूर्ण होने के शुभ अवसर पर अपना पहला अन्न बाबा महाकाल के पवित्र प्रांगण में उनके भोग प्रसाद को ग्रहण किया। बाबा महाकाल उज्जैनी को हमेशा खुश रखें और नकारात्मक शक्तियों से दूर रखें। जय श्री महाकाल, ॐ। आदेश।”
पोस्ट के मुताबिक, उज्जैनी का अन्नप्राशन संस्कार बाबा महाकाल के मंदिर में संपन्न कराया गया।
सोशल मीडिया पर मिलीं अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं
पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।
- मो. शहबाज अहमद ने लिखा कि बिल्कुल पापा तेजू भइया पर गई है।
- गौतम कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा- “तेजू भैया किधर हैं?”
- विकास रॉयल यादव नाम के यूजर ने लिखा- “जिनके पिता ही महाकाल के भक्त हैं, उनकी बेटी हमेशा खुश रहेगी। हर-हर महादेव, महाकाल से प्रार्थना है कि उज्जैनी पर अपनी कृपा बनाए रखें।”
- दीपक यादव नाम के यूजर ने लिखा- “एक बहन थी इतनी प्यारी सी, उसको भी आप राजनीति के लिए इस्तेमाल कर लिए। इतना कोई भाई नहीं गिर सकता, जितना आप गिर गए आकाश भाई।”
- ब्रजेश कुमार नाम के यूजर ने लिखा- “बिल्कुल पापा पर गई है।
तेजप्रताप ने कहा था- मेरी बेटी की बात झूठी है
5 फरवरी 2026 को अनुष्का यादव को बेटी हुई। 8 फरवरी को चर्चा होने लगी कि बच्ची के पिता तेजप्रताप यादव हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर तेजप्रताप और अनुष्का को बधाई भी दी।
इस चर्चा के बीच तेजप्रताप यादव मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है। साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया।
उन्होंने आकाश भाटी पर आरोप लगाया था कि वह अनुष्का के फ्लैट पर जाते हैं। तेजप्रताप ने आरोप लगाया था कि अनुष्का की बच्ची का पिता भी वही (आकाश भाटी) है, जो फ्लैट पर जाता है। तेजप्रताप ने आकाश भाटी उर्फ आकाश गुर्जर का पता गोला रोड के टी-पॉइंट के पास बताया था।
उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है। साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया था।
तेजप्रताप ने कहा कि हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।
तेजप्रताप ने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी।’
आकाश ने घर में जबरन घुसने का आरोप लगाया
आकाश यादव ने पटना कोर्ट में नालसी मुकादमा दर्ज कराया है। जिसमें तेजप्रपात पर 19 जून को उज्जैनी से मिलने के लिए घर में जबरन घुसने का आरोप है। आकाश ने बताया कि रोकने पर तेजप्रताप ने कहा कि उज्जैनी का अपहरण करा दिया जाएगा। साथ ही इसके हिंसक परिणाम भुगतने होंगे। आकाश ने उज्जैनी समेत पूरे परिवार के लिए खतरा महसूस करने की बात कही थी, क्योंकि उसी रात खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए एक शख्स ने विदेश से फोन कर धमकाया था।
हालांकि, तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गर्लफ्रेंड के भाई की FIR के मामले में सफाई दी। उन्होंने कहा, आकाश और उसकी फैमिली मुझसे पैसों की डिमांड करती थी।
फोटो वायरल होने के बाद तेजप्रताप को लालू पार्टी-परिवार से किया था बाहर
24 मई 2025 को तेजप्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का के साथ तस्वीरें शेयर की गई थीं। पोस्ट में कहा गया था कि हम 12 सालों से रिलेशन में हैं।
8 महीने पहले अनुष्का यादव के साथ फोटो सामने आने के बाद तेजप्रताप को राजद और लालू परिवार दोनों से ही बेदखल कर दिया गया था। इसकी जानकारी लालू यादव ने फेसबुक पर पोस्ट करके दी थी।











