Arhaan Khan Debut: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार सलमान खान के भतीजे अरहान खान, सामने आई BTS तस्वीर

Arhaan Khan Bollywood Debut: बीते साल 2025 में कई स्टार किड्स ने बॉलीवुड डेब्यू किया, जिनमें कुछ ने तो ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया तो कुछ लोगों का ध्यान खींचने में नाकाम रहे. इस साल भी कई यंग स्टार किड्स बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं, जिनमें सलमान खान के भतीजे अरहान खान का नाम भी शामिल हो गया है. अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं. इसका पता तब चला जब फेमस फेशन डिजाइनर और फिल्म डायरेक्टर विक्रम फडनीस ने पोस्ट शेयर की.
सैयामी खेर स्क्रीन शेयर करेंगी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैयामी खेर, जिन्होंने ‘मिर्ज्या’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था, वो भी अरहान खान के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूट के 16वें दिन की BTS फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर में उनके साथ अरहान और बाकी क्रू मेंबर्स नजर आए थे.
बीते दिनों अरबाज खान ने बेटे अरहान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि अरहान को स्क्रीन पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार होने से पहले लगभग एक या दो साल की तैयारी करनी होगी. साथ ही अरबाज खान ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि अरहान सबसे पहले एक एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखेंगे. दूसरे रास्ते तलाशने से पहले अरहान अपनी एक्टिंग को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे.











