अवैध शराब पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, टांगिया-डंडों से पीटा; तीन जवान गंभीर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोसमी गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दरीपारा कैंप पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोसमी गांव में अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम छापेमारी करने गांव पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस ने मौके पर कार्रवाई शुरू की, अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोग और कुछ ग्रामीण एकजुट हो गए और पुलिस टीम को घेर लिया। इसके बाद लाठी, डंडे और टांगिया जैसे हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में तीन जवान बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com