तीर्थ यात्रियों के लिए खास मौका, समारोह में लकी ड्रॉ से मिलेगी निःशुल्क यात्रा

शहर में रविवार को श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति की ओर से तीर्थ यात्री मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल सेंटर पॉइंट में होगा। समारोह में तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं के बीच मिलन के साथ आगामी धार्मिक यात्राओं की जानकारी दी जाएगी।

लकी ड्रॉ में निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर

समारोह के दौरान लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, जिसके जरिए श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। इसके अलावा मौके पर तीर्थ यात्रा की बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं को 5 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी। कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।

समिति ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील

समिति की ओर से समारोह में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन के दौरान आगामी धार्मिक यात्राओं से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी, जिससे श्रद्धालु इन यात्राओं की योजना बना सकेंगे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com