असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया हाथ, सीएम साय ने सौंपा 5 करोड़ का चेक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल को सौंपा। यह राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए दी गई है।

राज्यपाल से मुलाकात कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री साय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। दोनों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।

असम के बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ा है छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने असम में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर जाएंगे, जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com