इंदौर में हाईप्रोफाइल ठग संजय कालरा का करीबी ऑटो डील संचालक गिरफ्तार

अन्नपूर्णा पुलिस ने हाईप्रोफाइल ठग संजय कालरा उर्फ संजय कालरा के करीबी आटो डील संचालक शावेज को गिरफ्तार किया। कालरा ने शावेज के माध्यम से ही गाड़ियां ठिकाने लगाने की बात स्वीकारा है। शावेज का पुलिस ने रिमांड मांगा है।
टीआई अजय नायर के अनुसार सुदामा नगर निवासी संजय कालरा उर्फ संजय कालरा पुत्र अशोक कालरा के खिलाफ कुल 12 अपराध दर्ज हैं। कालरा किराये पर गाड़ियां लेकर फर्जी पेपर से सौदा कर देता था।
गुरुवार को उसके विरुद्ध कबीटखेड़ी निवासी राजकुमार पुत्र मदनलाल मंडलोई की शिकायत पर नया प्रकरण दर्ज किया गया। स्वामी दयानंद नगर निवासी शावेज पुत्र अब्दुल नाईक को भी आरोपित बनाया गया।
टीआई के अनुसार दूध व्यवसायी राजकुमार की इनोवा कार को किराये पर लेकर नागदा के अमन कुरैशी को दे दी थी। शावेज ने बदले में 30 हजार रुपये कमीशन लिया था।
पुलिस जब अमन के पास पहुंची तो वह फरार हो गया। उसने भी 20 हजार रुपये कमीशन लेकर कार सूरत (गुजरात) बेच दी है।











