भारती सिंह ने दिखाया बेटे काजू की नई मुस्कान, गोला के छोटे भाई की प्यारी तस्वीर हर्ष लिम्बाचिया के साथ

पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने दूसरे बेटे यशवीर सिंह का फेस रिवील कर दिया है. भारती अपने दूसरे बेटे को प्यार से काजू कहती हैं. 3 महीने के लंबे इंतजार के बाद भारती सिंह ने काजू का चेहरा दिखा दिया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. बेटे काजू का चेहरा दिखाकर कपल ने फैंस को खुश कर दिया है, जिसके बाद लोग नन्हे मेहमान पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दूसरे बेटे का चेहरा दिखाया, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि काजू बिल्कुल अपने पापा की कार्बन कॉपी है.

भारती सिंह ने 19 दिसंबर 2025 को दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया था. उन्होंने अभी तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था. हालांकि, अब कपल ने इस इंतजार को खत्म करते हुए गोला के छोटे भाई का चेहरा दिखा दिया है. इस कपल ने अपने फैंस के साथ व्लॉग के जरिए पहली बार अपने नन्हे-मुन्ने की एक दिल छू लेने वाली झलक दिखाई.

मिलिए काजू से
बीते रोज भारती और हर्ष ने एक व्लॉग शेयर किया, जिसका टाइटल था ‘मिलिए हमारे काजू से’. इसमें उन्होंने पहली बार अपने बेटे यशवीर का चेहरा दिखाया. भारती ने शुरू में यशवीर का चेहरा छिपाने के लिए गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया और बाद में धीरे-धीरे उन्हें हटाकर यशवीर को उसके पालने में लेटा हुआ दिखाया. इस व्लॉग ने लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो में भारती फैंस से यह भी पूछती हुई नजर आ रही हैं कि उन्हें क्या लगता है कि यशवीर सबसे ज्यादा किसके जैसा दिखता है.

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
फैंस ने काजू को देखकर उसपर खूब प्यार बरसाया और कई लोगों ने कहा कि वो बिल्कुल पिता हर्ष की “कॉपी” लगता है. एक फैन ने लिखा, “काजू बिल्कुल हर्ष और उसके दादाजी जैसा दिखता है.” एक और फैन ने कमेंट किया, “काजू तो हर्ष की हूबहू कॉपी है.” तीसरे फैन ने लिखा, “गोला ज्यादातर भारती जैसा दिखता है, जबकि काजू हर्ष जैसा लगता है.” वहीं, हर्ष ने खुद वीडियो में कहा कि उन्हें लगता है कि काजू भारती जैसा दिखता है.

शो के सेट पर हुई मुलाकात
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी. काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 3 दिसंबर, 2017 को कपल ने शादी कर ली. भारती और हर्ष ने 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य यानी गोला का स्वागत किया था, जबकि 19 दिसंबर 2025 में उनके घर दूसरे बेटे यशवीर यानी काजू का जन्म हुआ.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close