Bhilai News- दूसरे को बैंक अकाउंट किराए पर देना पड़ा महंगा! पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
निशा ने बताया कि उसने अपने एसबीआई खाते को 10,000 रुपये के कमीशन पर एक अज्ञात व्यक्ति को दे दिया था। इसके बाद उसी व्यक्ति ने इस खाते में 4.50 लाख रुपये का लेनदेन करवाया और निशा को उसका कमीशन भी दे दिया।

Bhilai News-कुम्हारी: बैंक खाता किराए पर देकर कमीशन कमाने के लालच में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस महिला ने अपने अकाउंट में लाखों रुपये का संदिग्ध लेनदेन करवाकर मुसीबत मोल ले ली। यह मामला तब सामने आया जब गृह मंत्रालय द्वारा संचालित एक पोर्टल ने इस लेन-देन को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।
Bhilai News-कुम्हारी की रहने वाली निशा बेहरा ने अपने आधार और पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल करके एसबीआई की कुम्हारी शाखा में एक बैंक खाता खुलवाया था।
Bhilai News-जल्द ही, इस खाते में 4 लाख 50 हजार रुपये का एक संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ। इस असामान्य लेन-देन को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल ने पकड़ लिया और इसकी जानकारी दुर्ग पुलिस के साइबर सेल को दी।
Bhilai News-पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खाते की जानकारी जुटाई और निशा बेहरा से पूछताछ की। शुरुआत में निशा ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच बता दिया
निशा ने बताया कि उसने अपने एसबीआई खाते को 10,000 रुपये के कमीशन पर एक अज्ञात व्यक्ति को दे दिया था। इसके बाद उसी व्यक्ति ने इस खाते में 4.50 लाख रुपये का लेनदेन करवाया और निशा को उसका कमीशन भी दे दिया।
इस खुलासे के बाद कुम्हारी पुलिस ने निशा बेहरा को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।











