छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में किसी बड़े बदलाव की स्थिति नहीं रही है। रायपुर (माना) में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां और तेज होने की संभावना भी जताई गई है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com