अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, मजदूरों के चीथड़े उड़े, 8 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घटना वस्त्राल इलाके में रामोल-गतराड रोड पर शनिवार (18 जुलाई) को हुई। जानकारी के अनुसार जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ। वह अवैध रूप से संचालित थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि श्रमिकों के शवों के चिथड़े उड़ गए। घायलों में से 4 को एलजी अस्पताल और 3 को असरवा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

यह फैक्ट्री वस्त्राल स्थित आरएएफ कैंप के पीछे होने के कारण, धमाके की आवाज सुनते ही कैंप में तैनात जवान तुरंत मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही उन्होंने घायल और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा चुकी हैं और कूलिंग की प्रक्रिया जारी है।

पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद दे रहा है। प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हर मरने वाले के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com