Big news : पंडवानी गायिका तीजन बाई की बिगड़ी ताबियत, एम्स रायपुर में किया गया भर्ती

रायपुर। प्रसिद्ध पंडवानी गायिका, पद्मभूषण तीजन बाई की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दोपहर रायपुर एम्स लाकर भर्ती किया गया। उनके साथ डा शिखर अग्रवाल और स्टाफ भी पहुंचा है। तीन दिन पहले रायपुर आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर तीजन बाई से चर्चा की थी। आपको बता दें कि कला के क्षेत्र में तीजन बाई ने पंडवानी लोककला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है.

तीजन बाई पंडवानी गायिका है. पंडवानी में दुशासन वध के प्रसंग पर तीजन का पॉवरफुल प्रदर्शन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. वहीं तीजन की लोकप्रियता छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी है. 1980 में तीजन बाई ने सांस्कृतिक राजदूत के रूप में इंग्लैंड, फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी, टर्की, माल्टा, साइप्रस, रोमानिया और मॉरीशस की यात्रा की.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com