भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश सिंह आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू

भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश सिंह आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वह मुंबई से दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे के साथ ही प्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू होगा, जिसमें संगठन की आगामी रणनीति और विस्तार को लेकर मंथन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी, जबकि शाम 6 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इसके बाद बुधवार सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक और दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक आयोजित की जाएगी।

इन बैठकों में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com