रीवा में ‘खूनी होली’: चोरहटा में एक ही स्थान पर 3 दर्दनाक सड़क हादसे, चीख-पुकार के बीच दहल उठा इलाका

रीवा: शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में होली का त्योहार उस समय मातम में बदल गया, जब चंद घंटों के भीतर एक ही स्थान पर तीन भीषण सड़क हादसे घटित हुए. होटल ‘सन एंड मून’ के सामने का नजारा सोमवार शाम को किसी डरावने मंजर से कम नहीं था. जहाँ खुशियाँ मनाई जानी थीं, वहाँ अब खून के धब्बे और एम्बुलेंस और 112 के सायरन गूँज रहे हैं.

पहली भिड़ंत हवा में उछले स्कूटी सवार आज 2 मार्च की दोपहर लगभग 3:30 बजे, रीवा से चोरहटा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार फोर-व्हीलर ने होटल सन एंड मून के सामने आगे चल रही एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर सवार महिला और पुरुष हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरे.

जिसमे पुरुष का पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. दोनों को लहूलुहान हालत में पुलिस पत्रकारो की मदत से 112 में लाद कर संजय गांधी अस्पताल भर्ती कराया गया है. हैरानी की बात यह रही कि जब डायल 112 की टीम मौके पर पहुँचकर घायलों को वाहन में मदद दे रही थी, तभी ठीक उसी जगह दूसरा हादसा हो गया. एक स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई.

तीसरा वाकया सबसे सिहरन पैदा करने वाला था. टक्कर के बाद एक स्कूटी सीधे सड़क से गुजर रही बस के नीचे जा फंसी. बस चालक को भनक तक नहीं लगी और वह स्कूटी को घसीटते हुए आगे बढ़ने लगा. वही मौके पर कवरेज कर रहे पत्रकारों ने चलती बस को रुकवाया और नीचे फंसी स्कूटी को बाहर निकाला. यदि समय पर बस न रुकती, तो परिणाम और भी भयावह हो सकते थे.

त्योहार के उत्साह में यातायात नियमों की अनदेखी भारी पड़ रही है. चोरहटा पुलिस अब इन तीनों मामलों की जांच कर रही है और घायलों का उपचार जारी है.

close