BREAKING: रायपुर में ट्रेन के आगे कूदा युवक, इमरजेंसी ब्रेक से रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर, 18 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के खमतराई रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कथित तौर पर छलांग लगा दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे करीब 15 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, आरा से दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को रेलवे ट्रैक से हटाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com