आंगन में टहल रही थी बुजुर्ग महिला, बंदर ने एक झटके में ले ली जान… Video

Karnataka monkey attack: कर्नाटक में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना घटी है. यहां एक बंदर के धक्का देने से एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई. घटना कर्नाटक के कोप्पल जिले की है. मृतक महिला की पहचान 91 वर्षीय नजमुन्निसा बेगम के तौर पर की गई है. जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला शाम के वक्त अपने घर के आंगन में टहल रही थी, तभी एक बंदर ने उन्हें धक्का मार दिया.

घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. ये पुरी घटना घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. मृतक बुजुर्ग महिला क्षेत्र के प्रसिद्ध लेखक एम.एस. सवदत्ती की पत्नी थीं. वो रोजाना की तरह ही शनिवार शाम को भी अपने घर के आंगन में टहल रही थीं. तभी एक बंदर अचानक दीवार फांदकर परिसर में आ गया.

कंक्रीट के फर्श पर गिर गईं बुजुर्ग

नजमुन्निसा कुछ समझ पातीं या खुद को संभाल पातीं, बंदर ने उन्हें जोर से धक्का मारा, जिससे वह कंक्रीट के फर्श पर गिर गईं. बंदर के हमले में घायल हुई नजमुन्निसा को अस्पातल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नजमुन्निसा बाहर हैं. इतने में एक बंदर उन पर कूद गया.

आसपास के लोग दौड़े तो भागा बंदर

बंदर के धक्का देने पर वह फर्श पर गिर गईं. इससे उनके सिर में चोट लगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि शोर सुनकर घर के अंदर से एक और महिला बाहर आई. बंदर भी दोबारा हमला करने आया. बंदर ने दूसरी बुजुर्ग महिला पर भी अटैक करने की कोशिश की. इसके बाद आसपास के लोग दौड़कर आ गए और बंदर भाग गया.

बता दें कि हाल ही में दिल्ली चिड़ियाघर में बाड़े से बाहर आए एक बंदर ने केयरटेकर पर हमला कर दिया था. बंदर के हमले में केयरटेकर जख्मी हो गया था. उसकी एक उंगली कट गई थी और पैरों में गहरे घाव हो गए थे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close