BSNL Plan: 2799 रुपए में 365 दिन की वैलिडिटी, हर रोज मिलेगा इतना डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के पास 2799 रुपए वाला शानदार रिचार्ज प्लान है जो कम कीमत में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. न केवल कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी बल्कि ये प्लान आपको हर रोज 3 जीबी डेटा भी ऑफर करता है. वहीं, दूसरी ओर किसी भी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी जैसे कि Jio, Airtel या फिर Vodafone Idea के पास कोई भी ऐसा प्लान नहीं है जो 3000 रुपए से कम कीमत में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता हो.

BSNL 2799 Plan में मिलते हैं ये फायदे
2799 रुपए वाले इस प्लान को लेकर बीएसएनएल ने ऑफिशियल X अकाउंट से पोस्ट शेयर कर प्लान के बेनिफिट्स समझाए हैं. ये प्लान आपको हर रोज 3 जीबी डेटा के अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर रोज 100 एसएमएस भी मिल रहा है. 365 दिन की वैलिडिटी और हर रोज 3 जीबी डेटा के हिसाब से देखा जाए तो ये प्लान आप लोगों को 1095 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है.

Jio 365 Days Plan की कीमत ज्यादा लेकिन डेटा कम

Jio के 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 3599 रुपए है लेकिन कीमत ज्यादा होने के बावजूद इस प्लान में बीएसएनएल की तुलना कम डेटा मिलता है. ये प्लान हर दिन 2.5 जीबी हाई स्पीड डेटा देता है, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस ऑफर करता है. भले ही डेटा कम है लेकिन ये प्लान तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल और 35100 रुपए की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो का एक्सेस देता है. इसके अलावा 5000 जीबी गूगल क्लाउड स्टोरेज का फायदा मिलेगा. ये प्लान अनलिमिटेड 5जी डेटा बेनिफिट के साथ आता है.

Airtel Plan की कीमत ज्यादा, मगर डेटा Jio और BSNLसे भी कम

एयरटेल का भी 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 3599 रुपए है लेकिन ये प्लान आपको हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस देता है. इस प्लान के साथ कुछ एडिशनल बेनिफिट्स मिलते हैं जैसे कि अनलिमिटेड 5जी, Adobe Expreess Premium, 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून, स्पैम कॉल और एसएमएस ब्लॉकिंग और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का फ्री एक्सेस मिलता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com