साल में दो बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, CBSE ने दी मंजूरी, फाइनल शेड्यूल जारी

नई दिल्लीः CBSE Class 10th Board Exam: सीबीएसई ने 2026 से साल में दो बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के मानदंडों को मंजूरी दी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित करेगा। पहला चरण फरवरी में आयोजित किया जाएगा और दूसरा चरण मई में होगा।

बोर्ड की घोषणा के अनुसार, पहली परीक्षा फरवरी में होगी, जिसकी परीणाम अप्रैल में आएगा। वहीं, दूसरी बार परीक्षा मई के महीने में होगी, जिसके नतीजे जून में घोषित किए जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि बच्चों को एक और मौका दिया जा सके। दूसरी परीक्षा को छात्र दो भाषा में से किसी एक भाषा में तीन सब्जेक्ट के लिए दे सकते हैं।

पहले चरण में उपस्थित होना अनिवार्य

 

कक्षा 10 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा के पहले चरण में उपस्थित होना अनिवार्य, दूसरा चरण वैकल्पिक रहेगा। आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार किया जाएगा। इस फैसले के बाद छात्रों को अपने अंकों में सुधार का मौका मिल पाएगा। यदि किसी छात्र के अंक पहले चरण में कम रह जाते हैं, तो वह दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करके सुधार कर सकेगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com