सेंट्रल डेप्युटेशन Vs ट्रांसफर… राष्ट्रपति के अनादर मामले में दार्जिलिंग DM पर केंद्र और ममता में घमासान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरा से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुू के अनादर के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच घमासान तेज हो गया है. केंद्र ने राज्य को चिट्ठी लिखकर दो अधिकारियों को डेप्युटेशन पर भेजने की मांग की. केंद्र ने प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में दार्जिलिंग के DM मनीष मिश्रा और सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के CP के लिए सेंट्रल डेप्युटेशन की मांग की है. दार्जिलिंग के DM मनीष मिश्रा राष्ट्रपति के दौरे के इंचार्ज थे.
केंद्र ने तीन दिन के अंदर डेप्युटेशन पर जाने के लिए लेटर लिखा है. लेटर कल भेजा गया था. इस बीच, ममता बनर्जी की सरकार ने दार्जिलिंग के डीएम मनीश मिश्रा का ट्रांसफर कर दिया है. मनीष मिश्रा को होम डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी अपॉइंट किया गया. उनकी जगह सुनील अग्रवाल को दार्जिलिंग का डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है.











