CG News- करोड़ों के भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, 24 अधीक्षक हटाए गए, जानें क्या है पूरा मामला
मामला Bijapur जिले के चार विकासखंडों - बीजापुर, भोपालपटनम, भैरमगढ़ और उसूर - में स्थित 26 पोर्टा केबिनों से जुड़ा है। आरोप है कि इन केबिनों में इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीद में लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक का भुगतान बिना किसी उचित टेंडर प्रक्रिया या भंडार क्रय नियम का पालन किए किया गया।

CG News-छत्तीसगढ़ के Bijapur जिले में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। बिना टेंडर के फर्जी तरीके से सामान खरीदने के आरोप में जिले के 24 अधीक्षकों को उनके पद से हटा दिया गया है।
यह कार्रवाई तब हुई जब 1.5 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का खुलासा हुआ.
यह मामला Bijapur जिले के चार विकासखंडों – बीजापुर, भोपालपटनम, भैरमगढ़ और उसूर – में स्थित 26 पोर्टा केबिनों से जुड़ा है। आरोप है कि इन केबिनों में इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीद में लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक का भुगतान बिना किसी उचित टेंडर प्रक्रिया या भंडार क्रय नियम का पालन किए किया गया।
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद, एसडीएम स्तर पर जांच की गई। जांच के दौरान, बीजापुर और भोपालपटनम के 11 पोर्टा केबिनों में फर्जी भुगतान के पुख्ता सबूत मिले हैं।
इस भ्रष्टाचार में शामिल दो और अधिकारियों, एपीओ पुरूषेत्तम चंद्राकर और एक अन्य कर्मचारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। यह नवीनतम कार्रवाई दिखाती है कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है।














