CG News : CISF में DIG बने रायपुर के पूर्व एसपी आईपीएस संतोष सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के पद पर नियुक्ति मिली है। वर्तमान में संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी CCTNS/एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं।

गौरतलब है कि अवैध नशे के खिलाफ संतोष सिंह द्वारा चलाए गए “निजात अभियान” को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली थी। इस अभियान के लिए उन्हें आईएससीपी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार द्वारा जारी पत्र में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि आईपीएस संतोष सिंह को तत्काल नई जिम्मेदारी के लिए रिलीव किया जाए।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com