CG News: कोरबा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद

Cg news।कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने आज, रविवार को एक किशोर बालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, लखन पटेल ने अपनी मोबाइल दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में बताया गया था कि अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में ईयर फोन चोरी कर लिए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों में संजू कुमार पटेल और राहुल सारथी (दोनों निवासी कोरबा) के साथ एक नाबालिक बालक भी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सभी सामानों को बरामद कर लिया है। इस सफल कार्रवाई से पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बहाल किया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।










