CG News-मितानिनों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
संघ की अध्यक्ष सरोज सिंह सेंगर ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "आज की बैठक बहुत सार्थक रही और हमारी सभी मांगें पूरी हुई हैं। मैं उन सभी साथियों को बधाई देती हूं, जिन्होंने इतने दिनों तक संघर्ष किया और अपनी आवाज को बुलंद किया।"

CG News/रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 32 दिनों से चल रही स्वास्थ्य मितानिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई सफल बातचीत के बाद, मितानिन संघ ने अपनी हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया है। इस बैठक में उनकी कई प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया गया है, जिससे हजारों मितानिनों को बड़ी राहत मिली है।
क्या थीं मितानिनों की मुख्य मांगें और क्या हुआ फैसला?
स्वास्थ्य विभाग के संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव अमित कटरिया और मितानिन संघ की अध्यक्ष सरोज सिंह सेंगर के बीच हुई चर्चा के बाद निर्णय हुआ है।
वेतन वृद्धि: मितानिनों के वेतन में 50% की वृद्धि को मंजूरी मिल गई है।
भुगतान प्रणाली में सुधार: मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और ब्लॉक समन्वयक को मिलने वाली राशि का भुगतान अब सीधे NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के माध्यम से किया जाएगा।
दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी: पिछले आर.ओ.पी. के आधार पर, मितानिन प्रशिक्षकों को प्रति दिन ₹16, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर को प्रति दिन ₹23 और ब्लॉक समन्वयक को ₹1875 दिए जाने पर सहमति बनी है।
संघ की अध्यक्ष सरोज सिंह सेंगर ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “आज की बैठक बहुत सार्थक रही और हमारी सभी मांगें पूरी हुई हैं। मैं उन सभी साथियों को बधाई देती हूं, जिन्होंने इतने दिनों तक संघर्ष किया और अपनी आवाज को बुलंद किया।”











