छत्तीसगढ़ पुलिस अफसरों को गणतंत्र दिवस पर पदक सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अफसरों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस बार किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला।

एएसआई रामअवतार सिंह राजपूत को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा गया। वे लंबे समय से अनुशासित सेवा और कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए इस सम्मान के पात्र ठहरे।

इसके अलावा राज्य के नौ वरिष्ठ और युवा पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। इनमें आईजी राम गोपाल, एसपी शशि मोहन सिंह, एसपी राजश्री मिश्रा, एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, कमांडेंट निवेदिता पॉल, कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावते, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, एएसपी एम.एस. उनैज़ा खातून अंसारी और असिस्टेंट कमांडेंट जयलाल मरकाम शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मान अफसरों के निरंतर समर्पण, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा में योगदान के लिए दिया गया है। गणतंत्र दिवस पर इन सम्मानों से प्रदेश पुलिस बल का मनोबल बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com